News

विधानसभा चुनाव परिणाम : बंगाल में तृणमूल, असम में भाजपा की वापसी

देश में गत दिनों हुए पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के परिणाम रविवार को घोषित हुए। इन चुनावों में खास तौर पर पश्चिम बंगाल पर देश भर की निगाहें टिकी हुई थी। यहाँ पर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। पश्चिमी बंगाल में 294 सीटों में से 292 सीटों पर चुनाव हुए। जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने अपनी जीत की हैट्रिक लगाते हुए 215 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांटे की टक्कर मानी जा रही 70 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

दूसरे राज्यों के परिणामों पर नज़र डालें तो तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए चुनाव हुए, जिसमें डीएमके 148 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है। यहां एडीएमके 85 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

केरल की बात करें तो केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) ने 99 सीटें जीतकर जनता का भरोसा हासिल किया है। कांग्रेस 41 सीटों के साथ दूसरे नम्बर पर रही।

असम की बात बात करें तो असम में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से वापसी की है। यहाँ 126 सीटों पर चुनाव हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 78 सीट जीती है और कांग्रेस को 46 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

इसी तरह पुडुचेरी में 30 में से 28 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें एनआरसी ने 15 सीटें जीती है और कांग्रेस के खाते में 8 सीटें आई है।

ऐसे में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सिर्फ असम में वापसी हो पाई है, जबकि पश्चिमी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि बंगाल में नंदीग्राम से ममता बनर्जी अपनी सीट पर चुनाव हार गई है। यह सीट ममता बनर्जी की सबसे सुरक्षित सीट मानी जा रही थी। बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस इस सीट के वोटों की गिनती पुनः करवाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

स्त्रोत – एनडीटीवी

You may also like

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in:News

Next Article:

0 %