News

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव : दो सीटों पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती

rajasthan by poll election

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद सीटों के चुुनावी नतीजें रविवार को आए। जिसमें दो सीटों सुजानगढ़ और सहाड़ा पर कांग्रेस तो राजसमंद में भाजपा ने जीत हासिल की है। सुजानगढ़ से कांग्रेस के मनोज मेघवाल, सहाड़ा से गायत्री त्रिवेदी और राजसमंद से दीप्ति किरण माहेश्वरी ने जीत हासिल की है। यह तीनों प्रत्याशी पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और जीतने में भी कामयाब रहे। इन तीनों सीटों पर सहानुभूति के रूप में क्षेत्र की जनता ने दिवंगत पूर्व विधायकों के रिश्तेदारों पर भरोसा जताया है।

अगर हम वोटों की बात करें तो सहाड़ा सीट से दिवंगत कांग्रेस विधायक की पत्नी गायत्री देवी ने भाजपा के डाॅ. रतनलाल जाट को 42 हजार 99 वोटों के बड़े अंतराल से हराया। गायत्री देवी को 81 हजार 252 वोट मिले जबकि रतनलाल जाट को 39 हजार 052 वोट ही मिले।

वहीं, राजसमंद सीट पर दिवंगत किरण माहेश्वरी की बेटी और भाजपा उम्मीदवार ​दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस के उम्मीदवार तनसुख बोहरा को 5 हजार 310 वोटों से हराया। दीप्ति को 74 हजार 704 जबकि तनसुख बोहरा को 69 हजार 394 वोट मिले।

इसी तरह सुजानगढ़ सीट पर दिवंगत मास्टर भंवरलाल मेघवाल के बेटे व कांग्रेस से उम्मीदवार मनोज मेघवाल ने भाजपा के खेमाराम मेघवाल को 35 हजार 611 वोटों से हराया। मनोज मेघवाल को 79 हजार 253 और भाजपा के  खेमराम मेघवाल को 43 हजार 642 वोट मिले।

You may also like

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in:News