corona vaccination in india
News

अब तक 38.54 करोड़ से अधिक वैक्सीन वितरित, फिर भी समस्या बरकरार!

केंद्र सरकार द्वारा देश में टीकाकरण अभियान के तहत अब तक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को 38.54 करोड़ से अधिक टीके की खुराक भेजी जा चुकी है। केन्द्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके बावजूद देशभर के कई वैक्सीन सेन्टर्स पर अब भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। जिससे टीकाकरण अभियान प्रभावित भी हो रहा है।

free Vaccination in india

कोविड-19 टीकाकरण अभियान

देश के सभी नागरिकों के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के केन्द्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड टीके उपलब्ध करा रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के इस नए चरण में, केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75% स्वयं खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इसकी निशुल्क आपूर्ति कर रही है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक सभी स्रोतों के माध्यम से 38.54 करोड़ से अधिक वैक्सीन प्रदान की जा चुकी हैं। हालांकि विभिन्न राज्योंं द्वारा केन्द्र सरकार पर पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं करवाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। आए दिन राज्यों के वैक्सीन सेन्टर्स पर टीके नहीं होने, लोगों के मायूस लौटने की खबरें भी केन्द्र सरकार के सामने चुनौतियां खड़ी कर रही है। हालाँकि इसके बावजूद टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है।

You may also like

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in:News