News

महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली के बाद अब यूपी में भी लगा वीकेंड लॉक डाउन !

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर से पिछले साल जैसी स्थितियां बनती दिखाई दे रही है। अब महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है।

हालांकि महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगाया गया है जबकि उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। वीकेंड लॉकडाउन के तहत 23 अप्रेल, शुक्रवार शाम 8 बजे से ही बाजार बंद करा दिया जाएंगे और सोमवार सुबह 7 बजे लॉकडाउन खुलेगा। इसके साथ ही जिन शहरों में 500 से ज्यादा एक्टिव कैसेज हैं, वहां पर भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। राज्य में कोरोना कैसेज लगातार बढ़ रहे हैं एवं कई शहरों में तो स्थिति भयावह होती जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला तब आया है जब उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट ने बीते दिनों संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में पूर्ण लॉकडाउन के निर्देश दिए थे। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था। लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पूरे राज्य में वीकेंड लॉक डाउन का ऐलान किया गया है।

इधर, अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान में भी 15 दिनों के लिए लॉक डाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र में भी पिछले कईं दिनों से लॉक डाउन लगाया हुआ है। महाराष्ट्र में प्रतिदिन करीब 50 हज़ार नए एक्टिव कैसेज आते हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने भी साप्ताहिक लॉक डाउन लगाया है।

You may also like

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in:News