Youth & Politics

जानिए आखिर कौन है श्रीनिवास बीवी? जिनसे ट्विटर पर मदद मांग रहे हैं लोग!

Shrinivas BV
सभा को संबोधित करते श्रीनिवास बीवी

देश में कोरोना संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है। हालात यह है कि अस्पतालों में बेड खाली नहीं है और लोग ऑक्सीजन के अभाव में अपनी जान गवां रहे हैं। कोई रेमेडीसीवीर इंजेक्शन के लिए गुहार लगा रहा है तो कोई अस्पताल में अपने चहेतों को भर्ती करवाने के लिए धक्के खा रहा है।

लेकिन इस सब के बीच कुछ ऐसे युवा नेता भी हैं जो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक सुविधाएं पहुंचा रहे हैं। इसमें खासकर ट्विटर पर बड़ी संख्या में ऐसे मैसेजेस और रिट्वीट्स हो रहे हैं जिनमें अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, इंजेक्शन आदि को लेकर जानकारियां साझा की जा रही है।

इस सब के बीच एक ऐसा नाम है जिसे मदद के लिए कईं यूजर ट्विटर पर टैग कर रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं। वह नाम है भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का।

Shrinivas BV Youth Congress

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी

तो आखिर कौन है श्रीनिवास बीवी ! जिन्हें बड़ी संख्या में लोग टैग करके मदद की गुहार लगा रहे हैं!

दरअसल, श्रीनिवास बीवी का पॉलिटिकल कैरियर ही लोगों की मदद से शुरू हुआ और एक सामान्य सदस्य से लेकर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक उन्होंने अपना यह काम नहीं छोड़ा। वे Covid-19 से पहले भी ऐसे कईं सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहे हैं और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी ऐसी कई मुहिम चलाते रहे हैं जिससे अधिकाधिक लोगों को मदद मिल सके। इसी के चलते उन्होंने काफी लोकप्रियता भी हासिल की है। यह उसी लोकप्रियता का परिणाम है कि आज जब अस्पतालों में स्थितियां बहुत खराब हो चुकी है तो लोग ट्विटर पर श्रीनिवास बीवी को ही याद कर रहे हैं।

Shrinivas BV

ट्विटर पर श्रीनिवास बीवी से मदद मांगते लोग।

श्रीनिवास बीवी को 2 दिसंबर 2020 को भारतीय युवा कांग्रेस का पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे 29 जुलाई 2019 से भारतीय युवा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष भी थे। जब श्रीनिवास बीवी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया, उस दौरान से ही वे राजनीतिक मुद्दों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे थे। सरकार विरोधी कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों में भी वे बहुत सक्रिय रहे थे। इसी सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने युवा कांग्रेस की बागडोर श्रीनिवास बीवी के हाथों में सौंप दी थी।

Shrinivas BV

एक आंदोलन के दौरान श्रीनिवास बीवी

श्रीनिवास बीवी का जन्म 1980 में कर्नाटक के भद्रावती में हुआ था। 48 वर्षीय श्रीनिवास ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एनएसयूआई के सदस्य के तौर पर की थी। बाद में वे भारतीय युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बने और उसके बाद जिला स्तर और राज्य स्तर पर पदों पर रहे। जुलाई 2019 में उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2020 में भारतीय युवा कांग्रेस का पूर्ण कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष का भार श्रीनिवास बीवी को सौंप दिया गया। इससे पहले वे 2018 से लोकसभा चुनाव 2019 तक भारतीय युवा कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट भी रहे थे।

 

You may also like

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *