Youth & Politics

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं JNU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार!

kanhaiya kumar

जवाहरलाल नेहरू केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वाममंथी नेता कन्हैया कुमार के बिहार कांग्रेस में जाने की खबरें सुखिर्यों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह सारी रणनीति प्रशांत किशोर ने बनाई, उसी के तहत कन्हैया कुमार को बिहार कांग्रेस में शामिल कर बिहार में कांग्रेस की खोई हुई जमीन तलाशने का कार्य किया जाएगा।

हालांकि लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार सीपीआई की ओर से बेगुसराय सीट पर भाजपा के गिरीराज सिंह से कड़ी हार का सामना कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार दो बार राहुल गांधी से भी मिल चुके हैं। इसी से कन्हैया कुमार के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार और कांग्रेस की बातचीत अंतिम दौर में है और जल्द ही कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है।

 

Photo Source – NavbharatTimes

You may also like

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *