Internet & Technology

क्या है टाटा का सुपर ऐप? कब होगी इसकी लॉन्चिंग?

tata super app hindi

नमक से सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली टाटा समूह में हाल ही में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया है। यह समूह दुनिया के सबसे बड़े व्यापारिक समूहों में से एक है। पूरी दुनिया की तरह भारत भी डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर है। जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट से लेकर अमेजन तक ऑनलाइन रिटेल की दुनिया में धमाल मचा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए टाटा समूह भी जल्द ही सुपर एप बाजार में उतारने जा रही है, जिसका नाम है सुपर एप। अब इसी सुपर ऐप का आकर्षक लुक वायरल हो रहा है। सुपर ऐप का नाम टाटा न्यू (Tata Neu) है

वास्तव में, टाटा समूह अपने विभिन्न उपभोक्ता व्यवसायों को एक साथ लाने के लिए एक ओमनीचैनल डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करना चाहता है। सुपर ऐप मुख्य रूप से विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करता है। अगस्त 2020 में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा था कि टाटा समूह का ओमनीचैनल डिजिटल प्लेटफॉर्म एक सुपर ऐप होगा।

सुपर ऐप पर उपलब्ध सेवाओं में फूड एंड ग्रोसरी ऑर्डरिंग, फैशन और लाइफस्टाइल, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंश्योरेंस और फाइनेंशियल सर्विसेज, एजुकेशन, हेल्थकेयर बिल पेमेंट आदि शामिल हैं।

सबसे पहले टाटा का सुपर एप कब लॉन्च होने वाला था?

इससे पहले टाटा का सुपरएप 2020 के अंत में लॉन्च होने वाला था। उसके बाद मार्च 2021 की शुरुआत में इसे लॉन्च करने का फैसला किया गया। मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि टाटा समूह कई अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक टाटा डिजिटल एक नई इकाई है। आंतरिक व्यापार संरचनाओं और प्रबंधन के साथ इसके एकीकरण की अपनी चुनौतियां हैं। लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही आधिकारिक योजना का अनावरण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त टाटा ऍप का मुख्य केंद्र रहेंगे ये क्षेत्र –

ब्यूटी कारोबार पर फोकस-

सौंदर्य और फैशन रिटेलर नायका की आश्चर्यजनक सफलता ने देश के प्रमुख औद्योगिक घराने टाटा समूह का ध्यान सौंदर्य व्यवसाय की ओर आकर्षित किया है। टाटा ग्रुप फिर इस बिजनस में अपनी धाक जमाने की योजना बना रहा है। ग्रुप ने 23 साल पहले ही इस बिजनस को अलविदा कर दिया था। लेकिन देश में कॉस्मेटिक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और साल 2025 तक इसके 20 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

सौंदर्य उत्पादों के लिए नई साइट/नई ऐप रहेगी-

नए जमाने के युवाओं को लुभाने के लिए टाटा के पास पहले से ही क्रोमा, टाटा क्लिक और Westside.com जैसे प्लेटफॉर्म हैं। इन पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उत्पाद और अन्य सौंदर्य उत्पाद बेचे जाते हैं। टाटा डिजिटल कॉस्मेटिक और वेलनेस उत्पादों के लिए एक नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की योजना बना रही है।

फुटवियर और फैशन भी रहेगा मुख्य केंद्र में-

टाटा समूह के खुदरा स्टोर चलाने वाले ट्रेंट लिमिटेड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नोएल टाटा ने ब्लूमबर्ग के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि कंपनी का जोर अब जूते के साथ-साथ सौंदर्य उत्पादों पर भी होगा। उन्होंने कहा कि रिटेल में ग्रोथ की संभावना है।

टाटा समूह ने कब बिग बास्केट खरीदा था?

टाटा समूह की डिजिटल कंपनी टाटा डिजिटल ने ऑनलाइन किराना कंपनी बिग बास्केट में 64 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। यह भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में अब तक का सबसे बड़ा हिस्सेदारी खरीद सौदा है। टाटा समूह ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि टाटा डिजिटल ने प्राथमिक धन के रूप में 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। निवेश 2 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर आया है। इस डील के बाद अब चीन की अलीबाबा और एक्टिस एलएलपी बिग बास्केट से बाहर हो जाएगी। अब तक इन दोनों की इस कंपनी में ज्यादा हिस्सेदारी थी।

जून में, टाटा डिजिटल लिमिटेड ने ऑनलाइन फार्मा स्टार्टअप 1MG (1MG Technologies) में अपनी भागीदारी की घोषणा की। निवेश महत्वपूर्ण है क्योंकि टाटा समूह एक सुपर ऐप विकसित करने में लगा हुआ है। इससे पहले टाटा डिजिटल ने क्योरफिट हेल्थकेयर में करीब 550 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

कब तक मार्केट में आ जायेगा सुपर एप्प?

टाटा ग्रुप और बिग बास्केट ने फरवरी 2021 में 1.2 अरब डॉलर की डील साइन की थी। इसके बाद बिगबास्केट में टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी बढ़कर 60-63 फीसदी हो गई। सौदा होने के तुरंत बाद, टाटा समूह ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल और अन्य प्राधिकरणों से वैधानिक और नियामक अनुमोदन के लिए आवेदन किया। समूह से जुड़े एक कानूनी सलाहकार का कहना है कि उम्मीद है कि इस सौदे को प्रतिस्पर्धा आयोग जल्द ही मंजूरी दे देगा। बड़े सौदों को मंजूरी मिलने में आमतौर पर एक महीने का समय लगता है।

You may also like

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *