Stories

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कौन है? कैसे बनें वे बागेश्वर धाम के प्रमुख?

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

पिछले कुछ महीनों से देश में एक नाम की खूब चर्चा है, वह है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम। अपने बागेश्वर धाम दरबार में चिट्ठियों के माध्यम से लोगों की समस्याओं के हल निकालने की खबरों, वीडियोज एवं उनके विरोधियों के चलते चर्चा में आए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज देशभर में जाना पहचाना नाम है।

आज देश का एक बड़ा वर्ग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का प्रबल समर्थक है तो कुछ विरोधी बागेश्वर धाम दरबार में समस्या समाधान को पाखंड बताते हैं, लेकिन जो भी हो। आज बागेश्वर धाम एवं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक, हर जगह उनकी चर्चा आम है।

ऐसे में आज हम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के व्यक्तिगत जीवन, उनके आध्यात्मिक जीवन, बागेश्वर धाम, उनकी शिक्षा, हिन्दू राष्ट्र के विचार आदि के बारे में जानेंगे। आइए, शुरू करते हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन है?

dhirendra shastri

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के प्रमुख है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 5 जुलाई 1996 को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में एक गर्ग परिवार में हुआ था। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बचपन गांव में ही बीता। वह एक सामान्य गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से प्राप्त की। बताया जाता है कि वे बचपन में आस-पास के गाँवों में वे भीक्षा मांगकर, रामचरितमानस और सत्यनारायण कथा सुनाकर जीविकोपार्जन करते थे।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम के प्रमुख कैसे बने?

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म और पालन-पोषण एक हिंदू गर्ग परिवार में हुआ था। उनके पिता एक पुजारी के रूप में कार्य करते हैं। एक इंटरव्यू के अनुसार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को बागेश्वर धाम के प्रमुख का पद विरासत में मिला था। लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे अपने दादा और पिता के बाद धाम के प्रमुख के रूप में सेवा करने वाली तीसरी पीढ़ी हैं।

बागेश्वर धाम कहां है?

बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गाँव में भगवान हनुमान जी को समर्पित एक हिंदू तीर्थ स्थल है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहीं के प्रमुख या पीठाधीश्वर है। जहां पर वे एक दिव्य दरबार का आयोजन करते हैं, जहां लोगों की शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं का समाधान किया जाता है। ऐसा कहा जाता है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हनुमान जी एवं संयासी बाबा के आशीर्वाद से सिद्धियां प्राप्त हैं, इसी से वे लोगों के दु:खों को दूर करने का कार्य करते हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कौनसी सिद्धियां प्राप्त हैं?

बागेश्वर धाम सरकार में एक दिव्य दरबार लगता है, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्चा खोलकर लोगों को समस्याएं बताते हैं एवं उनका समाधान करते हैं। ऐसा कहा जाता है उन्हें हनुमान जी सिद्धियां प्राप्त हुई थी, उसी के आधार पर वे लोगों के दु:खों का निवारण करते हैं। उनका कहना है कि वे कोई अवतारी पुरुष नहीं है, वे भी सामान्य मानव ही है। बस हनुमान जी की कृपा से लोगों के दु:ख दूर होते हैं, इसलिए दरबार में लोग पहुंचते हैं।

You may also like

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *